इस बात का संकेत हो सकता हैं घर में सांप निकलना


By Prakhar Pandey09, Aug 2023 12:29 PMnaidunia.com

सांप

सांप से लगभग हर किसी को डर लगता है। वहीं ज्यादातर लोग इसे सामान्य घटना भी मानते है। आज हम आपको बताएंगे घर में सांप दिखना शुभ होता है या अशुभ।

जहरीला जीव

सांप एक जहरीला जीव भी होता है। घर में इसका आना कई प्रकार के संदेश देता है। सांप का दिखना घर और घर में रहने वालों की स्थिति के हिसाब से भी शुभ और अशुभ होता हैं।

भविष्य

घर में सांप निकलने का मतलब भविष्य में आपकी अधूरी इच्छा की पूर्ति का संदेश भी हो सकता है। व्यावसायिक रूप से भी घर में सांप का निकलना अनुकूल माना जाता हैं।

सुख- समृद्धि

घर में सांप निकलने का मतलब सुख-समृद्धि का संकेत होता है। घर के अंदर बैठा काला सांप किसी महत्वपूर्ण मुद्दे का समाधान होने का संकेत भी होता हैं।

सफेद सांप

सफेद सांप के घर में आना इस बात का संकेत हैं कि आपका भाग्योदय होने वाले है। सफेद सांप का दिखाई देना बेहद दुर्लभ भी होता हैं। आसानी से सफेद सांप नहीं दिखाई देते हैं।

धनवर्षा

सफेद सांप के दिखाई देने का यह संकेत भी होता है कि धन की वर्षा होने वाली है और साथ ही सुख- समृद्धि में भी बढ़ोतरी होगी।

पति-पत्नी का रिश्ता

काला सांप दिखने का संकेत पति और पत्नी के मजबूत रिश्तें का भी संकेत देता है। घर के अंदर काला सांप दिखने का मतलब एक महत्वपूर्ण कार्य को पूरा होने को भी दर्शाता है।

पीला सांप

घर में यदि पीला सांप दिखाई दे तो इसका यह संकेत हैं कि आपको जल्द जीवन में तरक्की मिलने वाली है। इसका मतलब है कि जल्द आपकी परेशानियां खत्म होने वाली हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Swapna Shastra: भविष्य की शुभ घटनाओं के संकेत देते हैं ये 6 सपने