सोते समय सपने में देखे गए सपने का अशुभ या शुभ संकेत होता है। स्वप्न शास्त्र में सपनों से जुड़े संकेतों के बारे में बताया गया हैं।
कुछ सपने भविष्य के लिए बेहद ही शुभ माने जाते है। आइए जानते हैं कि कौन से सपने भविष्य के लिए शुभ संकेत देते है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दूध को देखना भविष्य के लिए शुभ संकेत होता है। दूध देखने का मतलब हैं कि आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है।
अगर आपने स्वप्न में बारिश को बरसते हुए देखा है, तो जल्द ही आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। सपने में बारिश होता देखना धन से मालामाल करता है।
सपने में धन की देवी मां लक्ष्मी को देखना भी शुभ माना जाता है। इसका संकेत होता हैं कि भविष्य में किसी बड़े धन राशि की प्राप्ति होने वाली है।
सपने में अपने को मरते हुए देखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा सपना देखने का मतलब होता हैं कि आपके आयु में वृद्धि होगी।
सपने में मंदिर को देखना का अर्थ होता हैं कि आप किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने वाले है और जीवन में सुख-शांति आने वाली है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में उल्लू को देखना मतलब माता लक्ष्मी की कृपा परिवार पर बरसने वाली है और धन का योग बन सकता है।