अक्सर जब लोग छींकते है, तो लोग उसे अशुभ और शुभ संकेतों से जोड़ते है। भारतीय समाज में ऐसी मान्यताओ हैं कि छींक आना शुभ और अशुभ संकेतों की ओर इशारा करती हैं।
अक्सर छींक आने को अशुभ माना जाता है। लेकिन 4 जगहों पर छींक आना बेहद ही शुभ माना जाता है। आइए इन 4 जगहों के बारे में जानते है।
शकुन शास्त्र के अनुसार, यदि आप घर से बाहर निकल रहे है और गाय छींकती है, तो ऐसा शुभ संकेतों की ओर इशारा करता है।
शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति श्मशान के अंदर आपके सामने छींकता है, तो आपके लिए यह शुभ साबित होगा।
शकुन शास्त्र के अनुसार, यदि आप घर के बाहर जा रहे है और 2-3 बार छींक आती है, तो समझ ले कि आपका काम सफल होने वाला है।
शकुन शास्त्र के अनुसार, स्नान करने के दौरान छींक आना भी शुभ माना जाता है। इस दौरान छींकने का अर्थ होता हैं कि दिन अच्छा रहने वाला है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।