Snoring Treatment at Home: खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये फूड्स


By Kushagra Valuskar14, Feb 2023 11:58 AMnaidunia.com

खर्राटों से छुटकारा

लोग खर्राटे की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। खर्राटे लेना गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। खर्राटों की समस्या को दूर करने के लिए अच्छी डाइट लेना भी लाभदायक है।

सेब

सेब में पोटैशियम होता है, जो खर्राटों को दूर करने में सहायक है। सेब में मौजूद पोषक तत्व ब्लड वेसेल्स को अच्छे तरीके से काम करने में मदद करते हैं। जिससे खर्राटे की प्रॉब्लम दूर होती है।

अदरक

अदरक का सेवन करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है। यह थकान और खर्राटे को दूर करने में सहायता करता है।

प्याज

खर्राटों से राहत पाने के लिए पकी हुई प्याज खाएं। प्याज में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

हल्दी

हल्दी का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। जिससे खर्राटों की समस्या दूर होती है। खर्राटों से राहत पाने के लिए हल्दी वाला दूध का सेवन करें।

शहद

खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए रात में सोने से पहले गर्म पानी या दूध में एक चम्मद शहद मिलाकर सेवन करें।

Cause of Aging: ऐसी आदतें व्यक्ति को बना देती हैं बूढ़ा, आप रहें दूर