कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं भीगे हुए अंजीर


By Hemraj Yadav15, Jun 2023 04:28 PMnaidunia.com

वजन घटाने में मददगार

अंजीर में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है, जो वजन कम करने में मददगार है। इसके सेवन से पेट ज्यादा देर तक भरा महसूस होता है। सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करें।

डायबिटीज में लाभदायक

अंजीर में मौजूद पोटैशियम रक्त में शुगर लेवल को सामान्य रखने में मदद करता है। भीगा हुआ अंजीर टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अंजीर का सेवन स्किन को भी कई लाभ पहुंचाता है। अंजीर विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। रोज सुबह भीगे अंजीर का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अंजीर में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों के विकास के लिए सहायक है। आप नियमित रूप से खाली पेट भीगे हुए अंजीर का सेवन कर सकते हैं।

कब्ज दूर करे

अंजीर में फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में सहायक है। कब्ज की समस्या है, तो भीगा हुआ अंजीर खाएं।

दिल रहेगा स्वस्थ

अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

महिलाओं के लिए फायदेमंद

महिलाओं को पीरियड्स के समय काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के समय महिलाएं भीगे अंजीर का सेवन करें तो इन समस्याओं में आराम मिलता है।

इन समस्याओं में कारगर है गिलोय का सेवन