गर्मी के मौसम में एक चीज बहुत अच्छी होती है और वह आम है। फलों का राजा आम खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
गर्मी बढ़ते ही तरह-तरह के आम बाजार में बिकना शुरू हो जाते हैं। आम की खासियत है कि यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है।
अपने अक्सर सुना होगा कि आम को खाने से पहले पानी में भिगोकर रखें। आइए जानते हैं आम को पानी में भिगोकर खाने से क्या फायदे होते हैं।
आम में फाइटिक एसिड होता है, जो पानी में भिगोने से निकल जाता है। यदि आप मैंगो को बिना भिगोए खाते हैं तो शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
आम को भिगोकर खाने से इसके हानिकारक तत्व और केमिकल्स निकल जाते हैं। इस तरह आम खाने से शरीर को कई नुकसान नहीं होता है।
आम की तासीर गर्म होती है। इसे खाने से पित्त में असंतुलन होने लगता है। इसलिए आम को पानी में भिगोकर रखें। जिससे इसकी गर्मी निकल जाएं।
आम पर धूल, गंदगी और मिट्टी जमा हो सकती है। ऐसे में पानी में रखने से सभी हानिकारक तत्व निकल जाते हैं।
बिना भिगोये आम खाने से त्वचा पर मुंहासे, फुंसियां, कब्ज और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।