गंदा कोलेस्ट्रॉल शरीर से होगा आउट, सुबह खाएं ये भीगी चीजें


By Shivansh Shekhar02, Apr 2024 12:30 PMnaidunia.com

बैड कोलेस्ट्रॉल से खतरा

खून में जब बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है तो उससे कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है, जो काफी परेशान करने लगता है।

क्या खाएं?

ऐसे में आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से आपके खून में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल आसानी से कम हो सकता है।

5 सूखे मेवे

यदि आप भी बैड कोलेस्ट्रॉल की इस समस्या से जूझ रहे हैं तो उसके लिए रोजाना 5 सूखे मेवे को पानी में भिगोकर खाएं। यह काफी फायदेमंद हो सकता है।

खजूर का सेवन

खजूर में विटामिन, फाइबर, अमीनो एसिड, फास्फोरस, पोटेशियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन कारगर हो सकता है।

मुनक्का खाएं

बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में करने के लिए आपको मुनक्का का सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।

अखरोट से होगा ठीक

अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और मैग्नीशियम पाया जाता है। अखरोट बॉडी में शुगर लेवल के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी ठीक करता है।

काजू का सेवन

काजू में भी फाइबर, मैग्नीशियम और प्रोटीन होता है। इसमें मौजूद कई गुणों के कारण यह बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार होता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मेहंदी में मिलाकर लगाएं ये चीजें, बालों को मिलेंगे कई फायदे