ड्राई फ्रूट्स का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता हैं। अखरोट भी उनमें से एक हैं। आज हम जानेंगे भीगे अखरोट के सेवन से होने वाले जबरदस्त फायदों के बारे में।
अखरोट में प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, मैग्नीशियम, कॉपर, सेलेनियम समेत अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। अखरोट को भीगो के खाने से आपकी फिटनेस भी बनी रहती है।
अखरोट में पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स भूख कम करने का काम करते हैं। साथ ही इसके सेवन से वजन पर भी कंट्रोल पाया जा सकता हैं।
गर्मियों के महीने में अखरोट एनर्जी बूस्टर का भी काम करता हैं। इसके अलावा अखरोट कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करने का काम करता हैं।
अखरोट आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी काफी मददगार होता हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र बेहतर होता हैं।
अखरोट को भिगोकर खाने से कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को मिलते हैं जो कि शरीर को पुरानी बीमारियों से बचाने और कोशिकाओं की क्षति को ठीक करने में मददगार होते हैं।
रोज भीगे हुए अखरोट खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहें मरीजों का बीपी कंट्रोल में रहता हैं और हार्ट से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा मिलता हैं।
अखरोट का सेवन नियमित तौर पर संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। अखरोट में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुंचाता हैं।