साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। ये ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा।
सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 08.34 मिनट से आरंभ होगा और मध्यरात्रि 02.25 मिनट तक रहेगा।
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को लगने जा रहा है। साल 2024 में पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल और दूसरा 2 अक्टूबर को होगा।
सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक मान्य नहीं माना जाएगा। ये ग्रहण अफ्रीका, अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक में नजर आएग।
मेष राशि वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके घरवालों के साथ संबंधों में कुछ खटास आ सकती है।
सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक मामलों में सबकुछ सामान्य रहेगा।
सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। इस दौरान आय में वृद्धि होगी। आपका व्यक्तित्व निखर के सामने आएगा।
सूर्य ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में कोई विशेष काम सौंपा जा सकता है। जॉब में प्रमोशन की संभावना है। ऑफिस में नया रिश्ता स्थापित हो सकता है।
सूर्य ग्रहण का समय सिंह राशि वालों के लिए फलदायी साबित होगा। आप खुशी महसूस करेंगे। इस समय बेहतर वित्तीय सहयोग प्राप्त होगा।