हिंदू धर्म में हर दिन का अपना महत्व होता है। हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। उस दिन उन भगवान को प्रसन्न करने के लिए पाठ-पूजा किया जाता है।
भगवान शिव को सोमवार का दिन समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन कुछ खास उपाय करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
सोमवार के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है।
अगर किसी व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी नहीं हो रही है, तो सोमवार के दिन 11 बेलपत्र के साथ तिल को मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
अगर किसी इंसान को कार्यक्षेत्र में प्रगति नहीं मिल रही है, तो सोमवार के दिन चांदी का छल्ला धारण करें। इस दिन इसको धारण करना शुभ माना जाता है।
भगवान शिव को प्रसन्न करने और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए हर सोमवार को महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार के दिन सफेद गाय माता को रोटी और गुड़ खिलाने से जीवन से सभी कष्ट दूर होने लगते है।