सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। यह साल में दो बार पड़ती है। आज 20 फरवरी 2023 को सोमवती अमावस्या है।
इस दिन सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। आज के दिन शिव - पार्वती जी की पूजा की जाती है।
मान्यता है कि इस दिन नदी में स्नान और दान आदि करने से पापों से मुक्ति मिलती है।
इसके अलावा सोमवती अमावस्या के दिन कुछ चीज़ों का दान करने से हमारे पितरों को भी खुशी मिलती है। साथ ही आपको अपने पूर्वजों के आशीर्वाद का भी सौभाग्य मिलता है।
इस दिन चांदी से बनी चीज़ों का दान करना शुभ माना जाता है, क्योंकि चांदी का संबध चन्द्रमा से होता है।
इस दिन काले तिल का दान करने से भी पूर्वज प्रसन्न होते हैं।
गरुण पुराड़ में सोमवती अमावस्या के दिन कपड़ों का दान भी अच्छा बताया गया है। जैसे - धोती, गमछा आदि सफेद कपड़े।
इसके साथ ही इस दिन चंद्रमा से जुडी सफेद रंग की चीजें जैसे दूध, दही, चावल, दान करना लाभकारी होता है।