सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आइए एक्ट्रेस की हिट फिल्मों के नान जानते है।
सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में साल 2010 में सुपरस्टार सलमान खान के साथ किया था, जिस फिल्म का नाम दबंग था।
सोनाक्षी सिन्हा के फिल्मी करियर की पहली फिल्म दबंग थी, जिसने 138 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
साल 2012 में एक्ट्रेस की दूसरी फिल्म राउडी राठौर रिलीज हुई थी, जोकि हिट रही। फिल्म 133.25 करोड़ का बिजनेस किया।
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म सन ऑफ सरदार भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार रही थी। फिल्म ने 105.03 करोड़ की कमाई करते हुए हिट साबित हुई।
दबंग एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म थी उसके बाद साल 2012 में दबंग 2 रिलीज हुई। इस फिल्म ने 155 करोड़ का कारोबार किया और सुपर हिट हुई।
फिल्म हॉलीडे भी सोनाक्षी के करियर की हिट फिल्मों में से एक है। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म हॉलीडे ने 112.45 करोड़ का कलेक्शन किया था।
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म दबंग 3 ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। फिल्म ने 146 करोड़ का बिजनेस किया था।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ