दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत ने दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को सबसे कम स्कोर पर ऑल आउट कर दिया है। आइए जानते है भारत के खिलाफ अफ्रीका के 7 लोएस्ट स्कोर के बारे में।
2024 में केपटाउन में खेले जा रहे भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच में पहले दिन के पहले सेशन में भारत ने 55 रनों पर ऑलआउट कर दिया था।
2015 में नागपुर में भारत ने मात्र 33.1 ओवर में ही साउथ अफ्रीका को सिर्फ 79 रनों पर ऑलआउट कर दिया था। अफ्रीका का यह लोएस्ट टोटल दूसरी पारी में आया था।
2006 में भी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैच में अफ्रीका सिर्फ 84 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में भी दूसरी पारी में पूरी टीम पवेलियन लौटी थी।
1996 में अहमदाबाद में भारत ने फिर एक बार दक्षिण अफ्रीका को सस्ते में लौटा दिया था। 38.5 ओवर में दक्षिण अफ्रीका मात्र 105 रन ही बना पाई थी।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2015 में भारत ने फिर एक बार अद्भुत प्रदर्शन करते हुए पूरी टीम को मात्र 39.5 ओवर में 109 रनों पर पेविलियन भेज दिया था।
भारत 121 रनों पर दो बार दक्षिण अफ्रीका को ऑल आउट कर चुका है। साल 2007 और साल 2008 में दो बार भारत सस्ते ने अफ्रीका को 121 रनों पर ऑल आउट किया था।
2018 में केपटाउन में भारत ने फिर एक बार दक्षिण अफ्रीका को लोएस्ट स्कोर पर ऑल आउट कर दिया था। अफ्रीका की पूरी टीम मात्र 130 रनों पर सिमट गई थी।