कवर ड्राइव क्रिकेट में खेले जाने वाला एक प्रकार का शॉट होता है, जिसमें बल्लेबाज ऑफ साइड की तरफ गेंद को बेहद क्लासिक अंदाज में ढकेलता है। आइए जानते हैं वनडे में सबसे बेहतरीन कवर ड्राइव मारने वाले खिलाड़ियों के बारे में।
इस विराट कोहली निर्विवादित विश्व के सबसे बेहतरीन कवर ड्राइव खेलने वाले खिलाड़ियों में शुमार है। कोहली के कवर ड्राइव शॉट की विपक्षी भी तारीफ करते नहीं थकते है।
पाकिस्तान के कप्तान और शानदार बल्लेबाज बाबर आजम को भी कवर ड्राइव खेलने के मामले में सबसे उम्दा खिलाड़ी माना जाता है।
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के गेंदबाज डेविड वॉर्नर भी अपने कवर ड्राइव खेलने की कला से मैदान में खड़े खिलाड़ी और स्टेडियम में बैठे फैंस को आश्चर्यचकित कर देते है।
साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की गिनती भी सबसे क्लासिक बल्लेबाजों में होती है। डी कॉक भी अपने शॉट्स के पिटारे से जब कवर ड्राइव निकालते है तो देखने वाले उसे काफी पसंद करते है।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ भी अपने बेहतरीन शॉट्स के लिए जाने जाते है। स्मिथ की कवर ड्राइव खेलने की स्किल अलग जरूर है, परंतु उनके शॉट भी बेहद लुभावने होते है।
केएल राहुल वनडे से लेकर टी20 तक अपने बेहतरीन शॉट से गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजते रहते है। केएल के पास कवर ड्राइव लगाने की स्किल भी है जो फैंस को काफी पसंद आती है।
कवर ड्राइव मारने वालों की सूची सचिन तेंदुलकर के नाम के बिना अधूरी है। सचिन अपने करियर में विश्व के बेहतरीन गेंदबाजों को बेहद आराम से कवर ड्राइव मारा करते थे।