गर्मी में इन मसालों से बनाएं खाना, शरीर को मिलेगी ठंडक


By Sahil09, Jun 2024 07:03 PMnaidunia.com

गर्मियों में खाएं ये मसाले

शरीर को ठंडा रखने के लिए गर्मियों में ठंडी तासीर के मसाले खाने चाहिए। आज बात कुछ फायदेमंद मसालों को लेकर कर रहे हैं, जो पेट की गर्मी को दूर करने में मददगार साबित होंगे।

पेट को मिलेगी ठंडक

गर्मी शुरू होते ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी परेशान करने लगती हैं। अगर आप पेट को ठंडक देना चाहते हैं तो सब्जी में कुछ मसाले डालें।

पुदीना खाएं

गर्मियों में पुदीना को दही या सब्जी में डालकर खाना भी फायदेमंद होता है। पुदीने के पत्ते पेट की सेहत के लिए बेहतरीन होते हैं और शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं।

धनिया का करें इस्तेमाल

पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए गर्मियों में हरा धनिया खाना शुरू कर दें। इसका सेवन आप सब्जी या रायते में डालकर कर सकते हैंं।

खाने में डालें जीरा

गर्मियों के दिनों में जीरा का इस्तेमाल भी करें। जीरा आपके पेट को ठंडक देने का काम करेगा और पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा।

अदरक भी फायदेमंद

आमतौर पर लोगों को लगता है कि गर्मियों में अदरक नहीं खाना चाहिए, लेकिन सीमित मात्रा में इसका सेवन पेट की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

सौंफ खाएं

खाना खाने के बाद अक्सर लोग सौंफ खाते हैं। दरअसल, इसके औषधीय गुण अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करते हैं।

पाचन संबंधी समस्या होगी दूर

अगर आप सौंफ और पुदीना जैसी तमाम चीजों का सेवन करते हैं तो पाचन तंत्र दुरुस्त होगा। इतना ही नहीं, अपच की समस्या भी दूर हो जाएगी।

यहां हमने जाना कि गर्मियों में किन मसालों का सेवन करना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Watery Eyes: आंखों में आता रहता है पानी? जानें बचाव का तरीका