शरीर पर मकड़ी का चढ़ना देता हैं ये संकेत


By Prakhar Pandey17, Dec 2023 06:21 PMnaidunia.com

जीवन में होने वाली घटनाएं

जीवन में होने वाली घटनाओं का संबंध मनुष्य के जीवन से होता है। आइए जानते है मकड़ी का चढ़ना क्या संकेत देता है?

भविष्य की घटनाएं

वर्तमान में अक्सर कई ऐसी घटनाएं घटित होती है। जिसका संबंध हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत होता है।

मकड़ी का दिखना

घर से बाहर जाते हुए कुछ चीजों का दिखना जैसे की मकड़ी का दिखना, सुबह का सपना और शरीर पर छिपकली का गिरना भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं का संकेत होती है।

शरीर पर चढ़ना

घर में मकड़ी का होना या उसका जाला लगाना अशुभ माना गया है। ज्योतिष के अनुसार यह सही नहीं होता है लेकिन अगर मकड़ी आपके शरीर पर चढ़ जाए तो यह शुभ संकेत माना जाता है।

शुभ संकेत

मकड़ी का शरीर पर चढ़ने का अर्थ है कि आपको नए कपड़े मिलने वाले है और प्रगति और आर्थिक लाभ के नए रास्ते भी खुलने वाले है।

मकड़ी को दीवार पर देखना

अगर मकड़ी को दीवार पर नीचे से ऊपर की ओर जाते हुए देखा है तो यह एक अच्छा संकेत माना जाता है। इसका अर्थ हैं कि आपको जल्द सफलता मिल सकती है।

मकड़ी का जाला

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर या व्यापार की जगह पर भी मकड़ी का जाला लगना अशुभ माना गया है। लेकिन मकड़ी के जाले का आकार अगर आपके अक्षर या हस्ताक्षर जैसा है तो जल्द ही आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

गुरुवार के दिन

ज्योतिष के अनुसार, गुरुवार के दिन कभी भी घर में मकड़ी के जाले की सफाई नहीं करनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते है तो मां लक्ष्मी आप से नाराज हो सकती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

2024 में शनि और केतु से बनेगा षडाष्टक योग, इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ