मोटापा होगा कम, पिएं इस 1 सब्जी का जूस


By Arbaaj01, May 2024 01:07 PMnaidunia.com

मोटापा

खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल की वजह से कई लोग मोटापे के शिकार होते जा रहे हैं। मोटापे की वजह से कई शारीरिक समस्याएं होने लगती है।

जूस से करें कम

मोटापे को कम करने के लिए कुछ जूस काफी फायदेमंद माने जाते है। जूस सेहत के लिए अच्छे माने जाते है, जो बॉडी को फिट रखने में मददगार होते है।

सब्जी का जूस पिएं

शरीर का वजन कम करने के लिए आप इस 1 खास सब्जी का जूस पी सकते है। आइए जानते हैं किस सब्जी का जूस मोटापे को कम कर सकता है?

पालक का जूस

मोटापे से निजात पाने के लिए आप डाइट में पालक का जूस शामिल कर सकते है। पालक का जूस शरीर के वजन को बढ़ने नहीं देता है।

फाइबर से भरपूर

पालक का जूस मोटापे को कम करने में इसलिए फायदेमंद होता है क्योंकि उसमें प्रोटीन और मिनरल्स के अलावा भरपूर मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है।

ऐसे बनाएं पालक का जूस

पालक का जूस बनाने के लिए मार्केट से लाएं हुए पालक को अच्छी तरह से पानी की मदद से साफ कर लें। पालक को धोने के बाद ही उसका जूस बनाएं।

जूसर में बनाएं जूस

पालक के साथ 1 गाजर और अदरक को जूसर में डाल लें। अब जूसर को ऑन करके जूस बना लें और उसको छानकर पिएं।

कब पिएं जूस

वजन कम करने के लिए पालक के जूस को सही समय पर पीना जरूरी है। मोटापे को कम करना है, तो नाश्ते में पालक का जूस पिएं।

पालक का जूस मोटापा से निजात दिला सकता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़़े रहें naidunia.com के साथ

शरीर के इन अंगों में है दर्द, तो बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल