रात को सोने पहले तेज पत्ता जलाने का प्राचीन परंपराओं और आयुर्वेद में खास महत्व माना गया है। चलिए जानते हैं कि इसे रात को जलाने से क्या होता है?
तेज पत्ता जलाने को वास्तु और फेंगशुई में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने का प्रतीक माना गया है। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
घर में रात के समय तेज पत्ते को जलाने से मच्छर चीटियां, और अन्य कीड़े मकोड़े दूर भागते हैं।
तेज पत्ते से निकलने वाली सुगंध से नींद बेहतर आती है। यह शरीर और मन को आराम देता है।
तेज पत्ते के जलाने से उसमें मौजूद सुगंधित तेल मस्तिष्क को शांत करता है। इससे तनाव से छुटकारा मिलता है।
तेज पत्ता का धुआं श्वसन तंत्र को साफ करता है। यह नाक बंद, सर्दी, और एलर्जी जैसी समस्याओं में राहत प्रदान करता है।
तेज पत्ते की खुशबू से मन को केंद्रित करने और ध्यान के लिए अनुकूल माहौल बनाने में मदद करती है।
वास्तु के अनुसार, अगर आप घर में तेजपत्ता को जला कर सोते हैं तो इससे बुरे सपने नहीं आते हैं।
इस तरह आप भी तेज पत्ता जलाकर इन सभी लाभों का फायदा उठा सकते हैं। इसी तरह की धर्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com