सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का उल्लेख मिलता है। माना जाता है कि सपने में कुछ चीजों का दिखना भविष्य की घटनाओं की ओर इशारा करती हैं।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मां लक्ष्मी का आना बेहद शुभ माना जाता है। इससे इंसान को कई प्रकार से शुभ संकेत मिलते हैं। चलिए जानते हैं उन संकेतों को-
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन से व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
सपने में मां लक्ष्मी का दर्शन घर में आने वाली सुख-समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं। इससे जीवन में खुशहाली आती है।
अगर आपने सपने में मां लक्ष्मी को पूजा-अर्चना करते देखा है, तो इसका अर्थ है कि आपकी किस्मत खुलने वाली है।
यदि आपके सपने में मां लक्ष्मी ने दर्शन दिए हैं, तो यहा सपना आपके काम में आने वाली बाधाओं और तरक्की का प्रतीक माना जाता है।
मां लक्ष्मी का सपने में दर्शन देना जीवन और घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति के आगमन का संकेत हो सकता है।
सपने में मां लक्ष्मी का दिखना आपके जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलने का संकेत हो सकता है। मां लक्ष्मी का सपने में आना बेहद शुभ माना जाता है।
इसी तरह की धर्म और आध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com