सपने में अगर आप लड़ाई-झगड़ा देखते हैं या खुद को लड़ते हुए देखते हैं, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इसके कई मतलब हो सकते हैं। आइए जानते हैं, इसकी व्याख्या के बारे में-
अगर आप सपने में लड़ाई-झगड़ा देखते हैं, तो यह शुभ है या अशुभ सपने में आप किस परिस्थिति में थे, इस पर निर्भर करता है।
माना जाता है कि अगर सपने में खुद को लड़ते हुए देखते हैं, तो इससे निकट भविष्य में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
आमतौर पर अगर आपको नींद में ऐसा सपना दिखाई देता है, तो यह धन लाभ का संकेत माना जाता है।
कई बार आप जीवन में तनावग्रस्त होते हैं, तब भी आपको नींद में लड़ाई-झगड़े के सपने दिखाई दे सकते हैं।
अगर आप नींद में लड़ाई-झगड़े का सपना देखते हैं, तो यह आपके जीवन में आने वाली चुनौतियों की तरफ इशारा करता है।
यह सपना कई मायनों में शुभ फल दे सकता है। इसलिए, इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा की संभावना बढ़ जाती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com