वास्तु शास्त्र में पोछा लगाने से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। यदि आप पोछा लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखते हैं तो जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पोछा सही समय पर लगाना चाहिए। दरअसल, पोछा लगाने से जुड़ी गलतियां करने पर आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
घर की सफाई करने के दौरान एक बात का ध्यान रखें कि पोछा 12 बजे के बाद नहीं लगाना चाहिए। दोपहर में पोछा लगाने से धन हानि हो सकती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, दोपहर के समय पोछा लगाने पर घर से मां लक्ष्मी का वास हट जाता है। इतना ही नहीं, धन की देवी का आशीर्वाद भी आपको नहीं मिलेगा।
दोपहर के समय पोछा लगाने से धन की देवी नाराज होती हैं। मां लक्ष्मी की नाराजगी की वजह से आपको कंगाली में जीवन जीना पड़ सकता है।
पोछा लगाने के बाद गंदे पानी को भूलकर भी मेन गेट पर नहीं फेंकना चाहिए। ऐसा करने वालों के घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि पोछा सूर्यास्त के बाद नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा, गुरुवार और एकादशी के दिन पोछा लगाने की भी मनाही होती है।
पोछा लगाने के बाद उसे अच्छे से साफ करके ही रखना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो घर में कलेश का माहौल रह सकता है।
यहां हमने जाना कि दोपहर के समय पोछा नहीं लगाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ