गेंदे के फूल का पूजा में इस्तेमाल क्यों किया जाता है


By Kushagra Valuskar09, Aug 2023 07:57 PMnaidunia.com

गेंदे का फूल

आपने पूजा-अर्चना में गेंदे के फूल का इस्तेमाल होते हुए देखा होगा। हिंदू धर्म में भगवान को पूजा के समय पुष्प अर्पित किए जाते हैं।

पूजा-पाठ

गेंदे के फूलों को ना सिर्फ पूजा में इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि शुभ कार्यों में इसका उपयोग होता है।

धार्मिक कार्य

गेंदे के फूलों का उपयोग धार्मिक कार्यों में अन्य पुष्पों की तुलना में अधिक किया जाता है।

देवी-देवताओं को प्रिय

गेंदे के फूल पीले और केसरिया रंग में उपलब्ध होते हैं। ये दोनों रंग भगवान को बेहद प्रिय है। इसलिए ये फूल सभी देवी-देवताओं को चढ़ाए जाते हैं।

बृहस्पति ग्रह

ज्योतिष शास्त्र में गेंदे के फूल का संबंध बृहस्पति ग्रह से बताया गया है। इस पुष्प से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं।

ज्ञान

गेंदे को ज्ञान का फूल कहा जाता है। इसलिए इसका इस्तेमाल शुभ कार्यों में किया जाता है, ताकि इसके प्रभाव से व्यक्ति में ज्ञान का संचार होता रहे।

एकता

गेंदे के फूल में कई बीज होते हैं। प्रत्येक बीज में कई पंखुडियां होती हैं। सभी पंखुडियां एकता की प्रतीक मानी जाती है।

महिलाओं को श्मशान घाट जाने की क्यों होती है मनाही? जानें