सेहत के लिहाज से स्प्राउट्स को बेहद फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, कुछ लोग स्प्राउट्स खाने के सही समय को लेकर कंफ्यूज रहते हैं।
सुबह खाली पेट स्प्राउट्स खाना अच्छा माना जाता है। वर्कआउट करने वालों के लिए तो अंकुरित अनाज का सेवन सुबह करना बेहद फायदेमंद होता है।
अगर आप सुबह के समय स्प्राउट्स का सेवन करते हैं तो लंबे समय तक आपका पेट भरा रहेगा। इसके साथ ही, आप खुद को ओवरइटिंग से भी बचा पाएंगे।
मूंग में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने में मदद करती है। इसके अलावा अपच की परेशानी भी दूर होती है।
हेल्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्प्राउट्स का सेवन करने से वेट लॉस जर्नी में काफी मदद मिलती है। इसे खाने से शरीर को आवश्यक तत्व मिल जाते हैं।
हेल्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्प्राउट्स का सेवन करने से वेट लॉस जर्नी में काफी मदद मिलती है। इसे खाने से शरीर को आवश्यक तत्व मिल जाते हैं।
अगर आप नियमित स्प्राउट्स खाते हैं तो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। वहीं, शरीर में एनर्जी भी महसूस होती है।
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियों की शिकायत बढ़ जाती है। अंकुरित मूंग खाने से इस परेशानी से भी छुटकारा मिलता है और चेहरे पर चमक आती है।
शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए भी मूंग अच्छी है। अगर आपको शरीर में खून बढ़ाना है तो नियमित इसका सेवन करें।