आज आईपीएल के 50वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स से होने वाली है। यह मुकाबला हैदराबाद में ही खेला जाएगा।
राजस्थान की टीम आईपीएल में अब तक 9 में से 8 मुकाबले जीत कर टेबल में टॉप पर बनी हुई है तो वहीं हैदराबाद टीम का प्रदर्शन कुछ मैचों में भटकती नजर आई है।
पिछले दो मुकाबलों में एसआरएच को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आज टीम इस हार के हैट्रिक को रोकना चाहेगी। वहीं, राजस्थान ने पिछले मैच में एलएसजी को हराया था।
अब तक सनराइजर्स हैदराबाद और आरआर के बिच कुल 18 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 9 हैदराबाद ने तो उतने ही आरआर ने जीते हैं।
पिछले दो मैचों में हैदराबाद की गेंदबाजी लचर दिखी है। सीएसके के खिलाफ पैट कमिंस, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन ने 9 की इकोनॉमी से रन दिए हैं।
बाद में चेन्नई की टर्निंग ट्रैक पर चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने हैदराबाद के बल्लेबाजों को दबाव में डाल दिया। ऐसे में आरआर के सामने इस कमजोरी को दूर करना होगा।
राजस्थान रॉयल्स की टीम एक यूनिट की तरह खेलती हुई आ रही है। हरेक मैच में एक अलग मैच विनर निकल कर आ रहे हैं। इनके गेंदबाज भी शानदार हैं।
राजस्थान रॉयल्स की टीम में ट्रेंट बोल्ट जैसे विकेट टेकर गेंदबाज हैं। युजवेंद्र चहल भी बिच में विकेट लेने का काम करते हैं। इनके पास काफी अच्छे गेंदबाज हैं।