बॉलीवुड की सुपरस्टार रही श्रीदेवी ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनकी खूबसूरती से लेकर एक्टिंग तक के फैंस आज भी दीवाने हैं।
अगर आप भी श्रीदेवी के फैन हैं और उनकी कोई बेहतरीन फिल्म देखना चाहते हैं, तो आज हम इस लेख में आपको श्रीदेवी की 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताएंगे।
फिल्म सदमा श्रीदेवी के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की का रोल निभाया है, जो हादसे के बाद मेंटल ट्रॉमा में चली जाती है।
अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी की इस फिल्म ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। फिल्म में उनका हवा हवाई गाना आज भी लोग गुनगुनाते हैं।
साल 1989 में आई यह फिल्म रोमांस और इमोशन्स से भरपूर थी। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रीदेवी का ग्रेस और खूबसूरती देखने लायक थी।
इस फिल्म में श्रीदेवी ने डबल रोल निभाया और दोनों किरदारों को बेहतरीन तरीके से जिया। अनिल कपूर के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया।
साल 2012 में आई यह फिल्म श्रीदेवी की यह कमबैक फिल्म थी और यह सुपरहिट रही। उन्होंने इसमें एक ऐसी हाउसवाइफ का रोल निभाया, जो अंग्रेजी सीखने के लिए स्ट्रगल करती है।
ये हैं श्रीदेवी की 5 शानदार फिल्में। इसी तरह मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ