चक्र फूल एक मसाला है। इस मसाले का इस्तेमाल भारतीय किचनों में खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए काफी किया जाता है।
चक्र फूल कई औषधियों में भरपूर होता है। इसकी तासीर गर्म होती है जिस कारण ये कई समस्याओं में कारगर माना जाता हैं।
चक्र फूल के पानी में लिनालूल, क्वेरसेटिन, एनेथोल, शिकिमिक एसिड, गैलिक एसिड और लिमोनीन जैसे तत्व पाए जाते हैं।
मौसम में बदलाव के साथ ही कई बीमारियां भी आती है। ऐसे में मौसमी बीमारियों से निजात पाने के लिए चक्र फूल का पानी कारगर होता है।
जोड़ों में दर्द होने पर भी आप चक्र फूल के पानी को रात में सोने से पहले पिएं सकते है। रात में इसके पानी को पीने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
अक्सर गलत खानपान या ज्यादा मात्रा में किसी चीज को खाने से अपच हो जाता है। ऐसी स्थिति में भी चक्र फूल का पानी फायदेमंद होता है।
चक्र फूल में एंटीफंगल के गुण पाए जाते है। ऐसे में अगर आप चक्र फूल के पानी को रात में पीते है, तो फंगल इंफेक्शन से दूर रहते है।
चक्र फूल की तासीर गर्म होती है इसलिए इसके पानी का सेवन अधिक मात्रा में न करें। अधिक मात्रा में इसका सेवन हानिकारक हो सकता है।