बीते जमाने में लोग रोज गुड़ खाया करते हैं, लेकिन अब गुड़ के स्थान पर चीनी हमारे जीवन का अहम हिस्सा हो गई है। रोज ही हम किसी न किसी रूप में शुगर का सेवन करते हैं।
हर मीठी खाद्य सामग्री में आजकल चीनी मिलाई जाती है। हद से ज्यादा चीनी खाने से मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग सहित कई बीमारियां हो सकती है।
ऐसे में क्या आपने सोचा है कि यदि आप एक माह के लिए चीनी का सेवन न करें तो सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। सेहत में कई सकारात्मक बदलाव आप महसूस कर सकते हैं।
डायट में यदि आप चीनी नहीं लेंगे तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में काफी मदद मिलेगी। टाइप-2 डायबिटीज से संबंधित समस्या कम हो जाती है।
शरीर को सबसे ज्यादा कैलोरी चीनी से ही मिलती है। चीनी कम खाने से वजन भी तेजी से गिरता है। मोटापा कम होने से शरीर में कई बीमारियां नियंत्रित हो जाती है।
दांतों की सड़न के लिए चीनी एक प्रमुख कारण है। चीनी कम खाने से दांतों में कैविटी और मसूड़ों की बीमारी को रोकने में मदद मिल सकती है। ओरल हेल्थ में सुधार होता है।