शिव जी के गले में विराजमान नाग से जुड़ी ये बातें जानते है आप


By Prakhar Pandey14, Jul 2023 06:14 PMnaidunia.com

शिव जी

शिव जी की प्रतिमा को जब हम निहारते है तो उनके साथ दिखने वाली कई चीजों के बारे में हमे पता नहीं होता है। आइए जानते हैं शिव जी के गले में विराजमान नाग से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।

वासुकी

शिव जी के गले में जो नाग विराजमान है उनका नाम वासुकि है। वासुकि भगवान शिव के परम भक्त थे, जिनकी भक्ति से खुश होकर शिव जी ने उन्हें अपने पास स्थान दिया था।

शिवलिंग

ऐसी मान्यता है कि नाग जाति के लोगों ने ही सबसे पहले शिवलिंग की पूजा करने की शुरुआत की थी। वासुकी ने सच्चे मन से भोले बाबा की तपस्या की थी।

नागलोक

धार्मिक शास्त्रों में वासुकी को नागलोक का राजा माना गया है। नागलोक के राजा वासुकी महर्षि कश्यप के पुत्र थे।

मंथन

समुद्र मंथन के दौरान वासुकी को रस्सी के रुप में मेरू पर्वत के चारों ओर लपेटकर मंथन किया गया था। इस मंथन के बाद उनका पूरा शरीरी खूल से लथपथ हो गया था।

श्री कृष्ण

वासुकी ने भगवान कृष्ण की जोरदार बारिश से रक्षा की थी। जब वासुदेव चुपचाप श्री कृष्ण को कंस की जेल से गोकुल ले जा रहे थे उसी वक्त तेज बारिश हो रही थी।

आदि का गुरु

धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक भगवान शिव को आदि का गुरु माना जाता है। शिव जी ने सर्प को अपने गले में लपेटकर यह संदेश दिया हैं कि अगर गलत व्यक्ति भी सही काम करें तो उसे स्वीकार कर लेना चाहिए।

देवता

नागों से शिव जी को बेहद लगाव था। इस बाता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि गुजरात के द्वारा में नागेश्वर ज्योतिर्लिंग भी स्थित हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हर काम के लिए है खास दिन, जाने किस दिन करें कौन सा काम