13वें आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में काफी जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इस विश्व कप में कई टीमों ने नए रिकॉर्ड भी बनाया है।
आज भारत और इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेला जाएगा। आज यानी 29 अक्टूबर को लखनऊ के स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा।
13वें आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में इंडिया शानदार परफॉर्मेंस करती हुई नजर आ रही है। इंडिया फिलहाल दूसरे स्थान पर है।
बता दें कि भारत ने इस वनडे में अभी तक 5 मैच खेले है, जिसमें से एक भी नहीं हारी है। इंडियन टीम अभी तक इस वनडे की ऐसी टीम है जिसने एक भी मैच नहीं हारा है।
वहीं बात इंग्लैंड के टीम की करें, तो इंग्लैंड इस वनडे में काफी कमजोर दिख रही है। आईसीसी के रैंकिंग में इंग्लैंड सबसे नीचे है।
इंडिया ने जहां कुल 5 मैचों को शानदार परफॉर्मेंस से जीता है वहीं, इंग्लैंड ने पांच मैचों में से सिर्फ एक मैच को जीता है।
भारत और इंग्लैंड वनडे मैचों में कुल 106 बार भिड़ चुके है। आज दोनों के बीच 107वां मुकाबला खेला जाएगा।
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी जीत साल 2003 में मिली थी। अब ऐसे में सवाल है कि जबरदस्त परफॉर्मेंस करने वाली टीम इंडिया इस 20 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी?