हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को सबसे पवित्र माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है और इससे सुख-शांति भी बरकरार रहती है।
तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी वास करती हैं। इस वजह से भी इस पौधे को पवित्र और पूजनीय माना जाता है। इतना ही नहीं, इससे जुड़ी कई मान्यता भी है।
तुलसी के पौधे में हो रहे कुछ बदलाव आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बेहतर माने जाते हैं। आइए इन संकेतों के बारे में जान लेते हैं।
तुलसी के पौधे का हरा होना शुभ होता है। यदि यह पौधा अचानक हरा हो जाता है तो समझ लें कि आपको धन लाभ होने वाला है।
इसका यह अर्थ भी निकलता है कि बेहद जल्द आपके ऊपर देवी लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। साथ ही, आपको धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यदि तुलसी का पौधा अचानक हरा हो जाता है तो इससे यह भी पता चलता है कि आपकी आय के स्रोत में बढ़ोतरी होने वाली है।
यदि तुलसी के पौधे के पास दूब उग जाती है तो यह भी एक शुभ संकेत है। इससे संकेत मिलता है कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
तुलसी के पौधे में समय से पहले मंजरी का आना शुभ होता है। इससे पता चलता है कि जीवन में सुख-समृद्धि में इजाफा होने वाला है।