अच्छी लाइफस्टाइल के बावजूद भी अगर तेजी से वजन बढ़ रहा हैं तो यह किसी खतरनाक बीमारी का संकेत भी हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे संकेतों के बारे में।
सही लाइफस्टाइल के बावजूद अगर एकाएक अचानक से वजन बढ़ने लग जाएगा तो यह सिर्फ मोटापा ही नहीं बल्कि जानलेवा बीमारी होने की घंटी भी हो सकती है।
अचानक मोटापा बढ़ना दिल से जुड़ी बीमारियों को जन्म भी दे सकता है। मोटापे से हार्ट अटैक, हार्ट फेल, या असामान्य हृदय गति आदि की दिक्कत हो सकती है।
हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी मोटापे की ही वजह से होती है। इस स्थिति में खून ब्लड वेसल्स में नॉर्मल के मुकाबले अधिक तेजी से बहने लगता है।
शरीर का वजन तेजी से बढ़ने पर थायराइड की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर के पास थायराइड चेक करवा लें।
टाइप 2 डायबिटीज के ज्यादातर पेशेंट में मोटापे की समस्या होती है। डायबिटीज की समस्या ब्लड में अधिक शुगर बढ़ने पर होती है।
ऑस्टियोआर्थराइटिस बेहद अमूमन और लंबे समय तक चलने वाली परेशानी है। सूजन और जोड़ो का दर्द अधिक वजन बढ़ने की समस्या से भी हो सकता हैं।
पर्याप्त नींद न लेने और जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेने से भी वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। ज्यादा वजन होने पर डिप्रेशन की समस्या हो सकती हैं।