इन दिनों डायबिटीज की बीमारी आम बन चुकी है। इसका सामना करने वालों को मीठी चीजों को न खाने की सख्त हिदायत दी जाती है।
दरअसल, चीनी खाना डायबिटीज पेशेंट के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। इस एक गलती की वजह से शरीर में शुगर का लेवल बढ़ सकता है।
आमतौर पर सभी का मीठा खाने का मन करता है। अब सवाल खड़ा होता है कि डायबिटीज के पेशेंट चीनी की जगह क्या खा सकते हैं।
स्टीविया को शुगरा का बेस्ट सब्सटीट्यूट माना जाता है। बता दें कि स्टीविया प्लांट के पत्तों से इसे तैयार किया जाता है और डायबिटीज पेशेंट इसका सेवन कर सकते हैं।
शुगर खासतौर पर डायबिटीज पेशेंट के लिए चीनी की जगह कोकोनट शुगर का सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे शरीर को नुकसान नहीं होगा और मीठा खाने की इच्छा पूरी हो जाएगी।
सर्दियों के दिनों में खजूर खाने से स्वास्थ्य को अनेक लाभ मिलते हैं। डायबिटीज का सामना करने वाले लोग चीनी की जगह इसका सेवन कर सकते हैं।
सेहत के लिहाज से गुड़ खाना बेहद फायदेमंद होता है। चीनी की जगह गुड़ खाकर मीठे से शरीर को होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है।
अगर आप डायबिटीज की बीमारी का सामना कर रहे हैं तो चीनी की जगह मेपल सिरप खाएं। इससे सेहत को भी फायदा मिलेगा।