गर्मी के मौसम में ठेले पर सबसे ज्यादा बिकने वाला गन्ने का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते है गन्ने के जूस के 7 फायदों के बारे में।
गन्ने के रस के अंदर प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम, पोटेशियम, विटामिन C, विटामिन B, डाइटरी फाइबर, नेचुरल शुगर और फ्लेवोनोइड्स पाया जाता हैं।
पोटेशियम से भरपूर गन्ने का रस पेट दर्द को कम करने में सहायक माना जाता है। गन्ने का रस पीने से अच्छे पाचन और मल त्याग में सहायता मिलती है।
गन्ने के जूस में कोलेस्ट्रॉल और सोडियम काफी कम मात्रा में होता है। गन्ने के रस का यह गुण किडनी की हेल्थ के लिए बेहद अच्छा माना जाता है।
गन्ने के रस में ग्लूकोज की अधिक मात्रा होती है और ये तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। यह थकान को रोकने में मददगार माना जाता है। गर्मियों में इसे पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर गन्ने का रस लिवर और बोन डिटॉक्सिफिकेशन एंजाइम को विकसित करता है। यह रस खोए हुए प्रोटीन की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी करता है।
गन्ने में पोटेशियम पाचन प्रक्रिया को आसान बनाता है। यह आंत्र में मांसपेशियों के संकुचन को कंट्रोल करता है और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन के माध्यम से इंफेक्शन को भी रोकता है।
गन्ने के रस को डायबिटीज मरीजों को डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद ही हाथ लगाना चाहिए। गन्ने के रस को पीने की मात्रा भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। अधिक मात्रा में गन्ने के रस का सेवन करने से ब्लड शुगर भी बढ़ सकता है।
अगर आपको गन्ने के रस से संबंधित ये स्टोरी जानकारीपूर्ण लगी तो ऐसी ही हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com