उत्तर भारत में गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और साथ ही बच्चों के स्कूलों में उनकी छुट्टियां भी अब होने लगेंगी। ऐसे में बच्चे खेलने कूदने के चलते खाने पर ध्यान नहीं देते हैं।
इस दौरान बच्चे घर का पका साफ सुथरा खाना छोड़कर बाहर का खाने लगते हैं। जिससे परेशानियां हो सकती हैं। आइए आज हम आपको कुछ दालों के बारे में बताएंगे जिसे आप खिला सकते हैं।
गर्मी के मौसम में बच्चों की थाली में ऐसी दालें और बींस परोसें जो शरीर को ठंडक दे। इसके सेवन से बच्चों को न्यूट्रिएंट्स भी मिल सकते हैं।
पीली मूंग की दाल और हरी छिलके वाली मूंग काफी फायदेमंद माना जाता है। ये फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम भी भरपूर होता है, जो बच्चों के लिए कारगर हो सकता है।
सोयाबीन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। सोयाबीन के सफेद दालों को कुछ घंटे भिगोकर रखें और इसे मसाले और नमक के साथ पकाएं।
चना में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसके साथ ही जिंक, मैग्नीशियम, प्रोटीन भी पाया जाता है जिसके सेवन से बच्चों का दिमाग तेज होता है।
उड़द की दाल विभिन्न मिनरल्स , विटामिन्स के अलावा प्रोटीन का सोर्स भी होता है। उड़द की दाल हार्ट हेल्थ के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।