द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं ये 2 हॉट स्टार किड्स


By Prakhar Pandey19, Oct 2023 04:32 PMnaidunia.com

द आर्चीज

द आर्चीज एक अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म है, जिसमें कई बड़े स्टार किड्स अपना डेब्यू करने वाले है। आइए जानते है द आर्चीज से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले सितारों के बारे में।

स्टोरी लाइन

जोया अख्तर द्वारा निर्देशित ‘द आर्चीज’ एक टीन म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म अमेरिकन कॉमिक बुक सीरीज पर आधारित है। 

कब होगी रिलीज?

द आर्चीज 7 दिसंबर 2023 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है।

बॉलीवुड डेब्यू

जोया अख्तर की इस फिल्म से कई स्टार किड्स अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म से अगस्त्या नंदा, सुहाना खान और खुशी कपूर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले है।

सुहाना खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटी सुहाना खान भी द आर्चीज फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही है। इस फिल्म में सुहाना के किरदार का नाम वेरोनिका लॉज होगा।

खुशी कपूर

खुशी कपूर इस फिल्म में बैटी कॉपर के किरदार में नजर आने वाले है। बोनी कपूर की बेटी के लिए भी यह डेब्यू फिल्म होने वाली है। खुशी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती है।

अगस्त्या नंदा

अगस्त्या नंदा भी इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले है। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के पुत्र अगस्त्या इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले है।

पूरी कास्ट

द आर्चीज फिल्म में मिहिर आहूजा, वेदांग रैना, अदिति "डॉट" सहगल और युवराज मेंडा भी इस फिल्म में नजर आएंगे। इस मूवी में एसआरके का कैमियो भी हो सकता है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

प्रणिता सुभाष के इन खूबसूरत साड़ी लुक्स को नवरात्रि पर करें ट्राई