Summer Health Tips: हीट पिंपल्स खत्म करने के उपाय


By Vinita sinha03, Mar 2023 04:43 PMnaidunia.com

धूल-धूप से बचें

गर्मियों में बाहर आने जाने से चेहरे पर धूल और धूप की वजह से पिंपल्स होना शुरू हो जाते हैं।

सही खानपान व दिनचर्या

कई बार खानपान ठीक न होने की वजह से साथ ही सही दिनचर्या न होने की वजह से भी चेहरे पर बहुत पिंपल्स निकलना शुरू हो जाते हैं।

गाल और माथा

शरीर की गर्मी से निकलने वाले पिम्पल्स को हीट पिम्पल्स भी कहा जाता है। गाल और माथा इसका सबसे आसान निशाना है।

शहद

शहद लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है और साथ ही इसमें पिंपल्स बनने वाले कारकों से लड़ने की क्षमता होती है। एक बड़े चम्मच शहद में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर इस मिश्रण को पिम्पल्स के ऊपर लगाएं ।

हल्दी

कर्क्यूमिन से भरपूर हल्दी पिम्पल्स की वजह से होने वाली सूजन को कम करती है। हल्दी पाउडर में थोड़ा सा दही मिलाकर इस पेस्ट को पिम्पल्स पर लगाकर सूखने दें, फिर धो लें।

नींबू

नींबू में विटामिन c होता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद है। इसके रस में कुछ बूंदें शहद की मिलाकर इसे लगाएं और पांच मिनट तक छोड़ें। फिर पानी से चेहरा धो लें। नींबू दाग धब्बों को भी गायब करता है।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा से स्किन में इन्फेक्शन कम होता है। हीट पिम्पल्स जैसी समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। पिम्पल्स के उपर दिन में दो से तीन बार एलेवेरा जेल को लगाएं।

Bhang on Holi: भांग खाने के बाद कभी न खाएं ये चीजें