Summer Health tips: छाछ पीने के फायदे, शरीर को मिलेगी ठंडक


By 23, Feb 2023 04:27 PMnaidunia.com

पोषक तत्व से भरपूर छाछ

छाछ एक सुपर हेल्दी ड्रिंक है, जो गर्मी से बचाने और शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकता है। पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, बी, सी और ई, पोटैशियम, फॉस्फोरस, गुड बैक्टीरिया, लैक्टिक एसिड पाए जाते हैं।

पेट के लिए लाभकारी

छाछ दही से तैयार की जाती है। यह ऐसिडिटी की समस्या से निजात दिलाती है। इससे भोजन जल्दी पचता है। पेट ठंडा रहता है। पेट दर्द, पेट खराब और पेट में जलन से राहत मिलती है।

डिहाइड्रेशन

छाछ में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और आप डिहाइड्रेशन से बचे रहते हैं। इसमें नमक, चीनी, पुदीना डालकर पीने से डिहाइड्रेशन, दस्त और गर्मी से बचा जा सकता है।

स्किन रहेगा हेल्दी

छाछ में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी, विटामिन ए के गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

मोटापा होगा दूर

मोटापा कम करने के लिए रोजाना छाछ पीए। छाछ में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है। गर्मियों में इसका सेवन करने से फैट को तेजी से बर्न किया जा सकता है।

एनीमिया होगा दूर

छाछ में विटामिन डी, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होता है, जो हड्डियों, दांतों को स्वस्थ रखते हैं। इससे एनीमिया भी दूर हो सकता है।

बीपी- कोलेस्ट्रॉल होगा नार्मल

यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो छाछ पीने से रक्तचाप नॉर्मल हो सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए भी छाछ पी सकते हैं।

खाने के बाद पिएं छाछ

अगर आप भारी भोजन के बाद पेट को फूला हुआ महसूस करते हैं, तो एक गिलास छाछ आपकी इस समस्या को शांत कर सकता है।

Health Tips: पीलिया में रामबाण हैं ये जूस, लिवर के लिए भी फायदेमंद