गर्मियों के मौसम में खानपान पर ध्यान रखना बेहद जरूरी है वरना इसका शरीर पर बुरा असर पड़ सकता हैं।
गर्मी के मौसम में फलों को खाना फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ फल नुकसानदायक भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में किन फलों को खाना चाहिए।
इस फल को गर्मियों का राज कहा जाता हैं। आम खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आम खाने से कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है।
तरबूज में फाइबर, आयरन और पोटैशियम पाया जाता है। तरबूज खाने से शरीर में हो रही पानी की कमी को दूर किया जा सकता है।
गर्मी के मौसम में अंगूर खाना रामबाण माना जाता है। अंगूर संक्रमण से लड़ने में मददगार होता है।
जामुन गर्मियों में खूब शौक से खाया जाता है। इसको खाने से खून की कमी दूर और डायबिटीज कंट्रोल होता है।
बेल का फल शरीर के लिए लाभकारी होता है। बेल का जूस पीने से गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार होता है।
अनानास में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। अनानास खाने से पाचन दुरुस्त रहता है साथ ही हड्डियां मजबूत होती है।