एलोवेरा स्किन को ड्राइ होने से बचाता है। स्किन माइस्चराइज़र और हाइड्रेट रहता हैं। इसे आप चेहरे पर डायरेक्ट अप्लाई कर सकते हैं। नियमित रूप से सुबह खाली पेट सेवन भी कर सकते हैं।
ऐलोवेरा में मौजूद गुण स्किन के जलन को शांत कर सकता है। साथ ही यह सनस्क्रीन की तरह आपकी स्किन को सूरज की रोशनी से प्रोटेक्ट करता है।
एलोवेरा शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में प्रभावी होता हैं। इसमें कैल्शियम, सोडियम, सेलेनियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज और जिंक पाया जाता है। नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं।
एलोवेरा जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो शरीर की अंदरुनी सूजन को कम करने में प्रभावी होता है।
एलोवेरा जूस गर्मियों में होने वाली समस्या जैसे- आंत्र सिंड्रोम, सोरायसि, पेट में जलन इत्यादि को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। कब्ज, गैस, बदहजमी जैसी परेशानी में एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं।
एलोवेरा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को फ्री-रेडिकल्स, प्रदूषण और अन्य विषाक्त पदार्थों से बचाव करने में असरदार हो सकता है।
एलोवेरा को आप चेहरे पर सुरक्षित तरीके से लगाकर स्किन की परेशानी कम कर सकते हैं।