गुरु की राशि में सूर्य का प्रवेश, इन राशियों की चांदी ही चांदी


By Ekta Sharma2023-03-19, 18:48 ISTnaidunia.com

गुरु की राशि में सूर्य

सूर्य को ज्योतिष में आत्मा का कारक कहा गया है। वह ग्रहों के राजा भी हैं। जब भी भगवान सूर्य एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो उसको संक्रांति कहा जाता है।

सूर्य गोचर 2023

मीन राशि में भगवान सूर्य गोचर कर चुके हैं। 15 मार्च 2023 को सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर उन्होंने मीन राशि में प्रवेश किया था। मीन देवताओं के गुरु बृहस्पति की राशि है।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

इस राशि में सूर्य के आने से कई राशियां लाभान्वित होंगी। अब आपको बताते हैं, उन राशियों के बारे में, जिन्हें सूर्य के इस गोचर से खूब लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

इस राशि के 11वें भाव में सूर्य का गोचर हुआ है। इस अवधि में आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वर्कप्लेस पर मेहनत का फल हासिल होगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मिथुन राशि

सूर्य ने छठे भाव में गोचर किया है। आपके शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आपको बेहद शुभ परिणाम मिलने के साथ-साथ करियर में भी तरक्की मिलेगी।

कर्क राशि

इस राशि के 10वें भाव में भगवान सूर्य ने गोचर किया है। आपको अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। जिंदगी में खुशियां आएंगी और परिवार का साथ मिलेगा।

तुला राशि

सूर्य ने आपकी राशि के 6वें भाव में गोचर किया है। यह राशि परिवर्तन आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। इस अवधि में भाग्य पूरी तरह साथ देगा। पैसों को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी।

क्या गर्मी में आइसक्रीम खाने के ये फायदे आपको पता हैं?