सूर्य को सभी ग्रहों का स्वामी माना जाता है और हिंदू ज्योतिष के मुताबिक जब सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका असर सभी राशियों के जातकों पर होता है।
सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना संक्रांति कहलाता है। 14 मई को वृषभ संक्रांति है। संक्रांति के दिन स्नान-ध्यान, पूजा, तप और दान करने का विधान है।
धार्मिक मान्यता है कि संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान ध्यान कर भगवान सूर्य की पूजा उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
14 मई को सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इसका शुभ प्रभाव इन राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा।
सूर्य के गोचर से मेष राशि के जातकों को अधिक लाभ प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। रोजगार की तलाश पूरी होगी।
सिंह राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। नई नौकरी का ऑफर मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे।
कन्या राशि के जातकों की कुंडली के नवम भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस गोचर से किस्मत के दरवाजे खुलेंगे। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।