15 जून की सुबह 12 बजे सूर्य ग्रह ने मिथुन राशि में प्रवेश किया। सूर्य देव के गोचर करने से पहले शुक्र और बुध भी इसी राशि में विराजमान हो गए हैं।
शुक्र, बुध और सूर्य ग्रह के मिथुन राशि में विराजमान होने से त्रिग्रही योग का निर्माण हो गया है। इससे सभी राशि के जातकों का जीवन आज से प्रभावित होने लगेगा।
15 जून से कुछ राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा। तीन बड़े ग्रहों के एक राशि में विराजमान होने से 4 राशि के लोगों को नुकसान हो सकता है।
मिथुन राशि में ग्रहों का जमावड़ा आपके लिए शुभ संकेत लेकर नहीं आया है। इस अवधि के दौरान आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं।
करियर से जुड़े मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। वैसे तो त्रिग्रही योग धनु राशि के लिए फायदेमंद रहेगा, लेकिन एक लापरवाही आपको अर्स से फर्श पर ला सकती है।
सूर्य के मिथुन राशि में आने से आपको नौकरी से जुड़ी समस्या हो सकती है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस दौरान वृश्चिक राशि वालों की नौकरी भी छूट सकती है।
मिथुन राशि में ग्रहों की युति आपके लिए शुभ साबित नहीं होगी। इस दौरान आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी और विवादों में भी आप फंसते चले जाएंगे।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि मिथुन राशि में ग्रहों की युति से किन्हें संभलकर रहना होगा। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ