घर में काली चींटी निकलने से क्या संकेत मिलता है?


By Amrendra Kumar Yadav15, Jun 2024 05:13 PMnaidunia.com

घरों से निकलती हैं चीटियां

आमतौर पर घरों से चीटियां निकलती हैं, हालांकि लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में चीटियों के निकलने के प्रभाव के बारे में बताया गया है।

काली चीटियों का निकलना

काली चीटियों में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इनका निकलना शुभ माना जाता है। इन चीटियों के निकलने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

घर में आती है खुशहाली

घर में काली चीटियों का निकलना शुभ संकेत लेकर आता है। ऐसा होने पर शुभ समाचार मिलते हैं और कार्यों में सफलता मिलती है।

एक साथ चीटियों का निकलना

कई बार चीटियां एक साथ समूह में निकलती हैं। काली चीटियों का इस प्रकार निकलना बहुत शुभ माना जाता है। इससे मान-सम्मान और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।

होता है स्वर्ण लाभ

वहीं, अगर सोना रखने के स्थान पर चीटियां निकलती हैं तो इसका मतलब है कि आपको स्वर्ण लाभ होने वाला है।

उत्तर या दक्षिण दिशा में चीटियों का निकलना

उत्तर या दक्षिण दिशा में चीटियों का निकलना बहुत शुभ माना जाता है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

मिलता है आर्थिक लाभ

वहीं, अगर काली चीटियां छत की ओर से निकल रही हैं तो ऐसी स्थिति में धन लाभ होता है और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

यात्रा के बनते हैं योग

काली चीटियों का पश्चिम दिशा से निकलना भी शुभ होता है। ऐसा होने पर जल्द ही किसी यात्रा के योग बनते हैं।

घर से काली चीटियों का निकलना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

मां लक्ष्मी से जुड़ी ये 5 चीजें घर में रखें, धन से भरी रहेगी तिजोरी