रविवार को करें ये 4 उपाय, चमक जाएगी किस्मत


By Sahil29, Feb 2024 06:01 PMnaidunia.com

रविवार के उपाय

इस दिन सूर्यदेव की उपासना की जाती है। जिंदगी की तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप रविवार के दिन कुछ उपाय अपना सकते हैं।

3 झाड़ू खरीदें

रविवार के दिन बाजार से 3 झाड़ू खरीदकर लाएं। इसके बाद सोमावर के दिन तीनों झाड़ू को किसी मंदिर में दान कर दें।

बंद किस्मत खुल जाएगी

मंदिर में झाड़ू दान करने से आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। इतना ही नहीं, आपको देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी मिल सकता है।

बरगद के पत्ते का उपाय

इस पेड़ के पत्ते के ऊपर सिंदूर से अपनी मनोकामना लिखकर बहते पानी में बहाकर आएं। इस उपाय को भी असरदार माना जाता है।

मनोकामनाएं होंगी पूरी

बरगद के पत्ते को नदी के पवित्र जल में प्रवाहित करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिहाज से भी फायदेमंद होता है।

सूर्य देव को जल अर्पित करें

रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करना भी शुभ होता है। ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा आपको हासिल हो सकती है।

कार्यों में मिलेगी सफलता

जिन लोगों को रोजगार या व्यापार में सफलता नहीं मिल रही है उन्हें हर रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी तमाम समस्याएं दूर हो जाएंगी।

इन चीजों का दान करें

रविवार के दिन गुड़, दूध, चावल और वस्त्रों का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने वालों के जीवन की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

यहां हमने जाना कि रविवार को कौन से उपाय करने चाहिए। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पूजा घर की सफाई करने से क्या होता है?