सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्में आप भी देखें


By Prakhar Pandey14, Jul 2023 01:12 PMnaidunia.com

सनी देओल

सनी देओल ने अपने करियर में कई एक्शन से भरपूर फिल्में दी है। आइये उन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

ग़दर: एक प्रेम कथा

साल 2001 में जब यह मूवी रिलीज हुई तो इसने देशभर में तहलका मचा दिया था। गदर में सनी देओल का अंदाज और डायलॉग ने लोगों का दिल जीत लिया था।

इंडियन

सनी देओल की ये एक्शन से भरपूर फिल्म साल 2001 में आई थी। देशभक्ति पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई। आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।

डकैत

साल 1987 में इस फिल्म में सनी देओल का एक डकैत लुक दिखा था। जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। यह फिल्म सनी देओल की एक्शन फिल्मों में से एक है।

घातक

घातक साल 1996 में बनी निर्देशक राजकुमार संतोषी की एक्शन-ड्रामा हिंदी फिल्म है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ अमरीश पुरी और डैनी के किरदार ने लोगों को खूब मनोरंजन किया।

घायल

यह फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल का एक एंग्री अवतार देखने को मिला था। इसे 7 फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया था।

बॉर्डर

साल 1997 में आई देशभक्ति फिल्म बॉर्डर ने देशभर में धूम मचाया था। इस फिल्म में सनी देओल के अंदाज और गाने ने जमकर दर्शकों का दिल लूटा।

दामिनी

दामिनी साल 1993 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस मूवी में सनी देओल ने जज का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया।

अर्जुन पंडित

अर्जुन पंडित सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्मों में से एक है। इसे साल 1999 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म के सीन और गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिला।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Box Office Collection: सत्यप्रेम की कथा ने 15 दिन में कमाएं इतने करोड़