श्वेता तिवारी से लेकर मलाइका अरोड़ा तक कई ऐसी एक्ट्रेसेज हैं, जो असली उम्र से 10 साल छोटी नजर आती हैं। आज बात कर रहे हैं कि जवां दिखने के लिए कौन से फूड खाने चाहिए।
चेहरे पर निखार और जवानी का नूर बरकरार रखने के लिए आप नट्स खा सकती हैं। बादाम से लेकर अखरोट के चमत्कारी गुण आपको एजिंग इफेक्ट से बचाएंगे।
हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने के लिए आप सोयाबीन का सेवन भी कर सकते हैं। सोया और टोफू जैसी चीजों को खाने से आप यंग नजर आएंगी।
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और ब्लैकबेरी एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर हैं, जो चेहरे पर निखार लाने से लेकर सेहत को कई अन्य फायदे पहुंचाती है।
पालक और अन्य पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना शरीर के लिए लाभकारी होता है। ये सब्जियां आपकी स्किन को जवां रखने में मदद करेंगी।
आप विटामिन सी से भरपूर कुछ फ्रूट्स भी खा सकती हैं। इसमें संतरे, अंगूर जैसे खट्टे फल शामिल है, जो स्किन को तनाव से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
आपको एवोकाडो का सेवन भी करना चाहिए। इस फल के चमत्कारी गुण आपको हेल्दी और जवान बनाए रखने में मदद करेंगे।
चेहरे को चमकदार और बनाए रखने के लिए ताजा फलों का जूस पीना भी फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी जूस पीने की सलाह जरूर देते हैं।