फैटी लिवर शरीर से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। जब लिवर में फैट जम जाता है, तो उसे फैटी लिवर के नाम से जाना जाता है।
फैटी लिवर की समस्या से राहत पाने के लिए आप दवाइयों के अलावा इन 5 सुपरफूड्स का सेवन कर सकते है। आइए इनके नाम जानते हैं।
फैटी लिवर की समस्या में साबुत अनाज काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
फैटी लिवर होने पर आप डाइट में नट्स को शामिल करें। नट्स लिवर को डैमेज होने से रोकता है। नट्स पोषक तत्व से भरपूर होता है।
फैटी लिवर की समस्या में अंगूर का सेवन भी फायदेमंद होता है। अंगूर में विटामिन ई पाया जाता है, जो लिवर को फायदा पहुंचाता है।
फैटी लिवर की समस्या में आप मछली का सेवन भी कर सकते है। दरअसल मछली में ओमेगा 3 पाया जाता है, जो लिवर के लिए अच्छा होता है।
फैटी लिवर में ग्रीन टी पीना भी कारगर साबित है। ग्रीन टी का सेवन फैटी लिवर की समस्या को काफी हद तक रोकता भी है।
अगर आप फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहें है, तो इन चीजों को खाने से पहले एक बार डॉक्टर से भी सलाह लें क्योंकि हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है।
इन सुपरफूड्स का सेवन फैटी लिवर में फायदेमंद होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ