Superfoods for Muscles: इन चीजों को खाने से फौलाद बनेगा शरीर


By Prakhar Pandey20, Jul 2023 11:35 AMnaidunia.com

मसल्स

मसल्स बनाने के लिए डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे सुपरफूड्स के बारे में जिनके सेवन से तेजी से आपकी मसल्स बनने लगेगी।

दूध

दूध में कई प्रकार के प्रोटीन और मिनरल्स पाए जाते है। दूध के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और नियमित कसरत करने पर तेजी से मसल्स निकलती हैं।

अंडा

अंडे में कैल्शियम, विटामिन समेत कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते है। अंडे के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है साथ ही मसल्स बनाने में भी यह सहायक होता है।

घी-दूध

देसी घी को दूध में 1 चम्मच मिलाकर पीने से भी बॉडी और मसल्स काफी तेजी से बढ़ती है। नियमित रूप से इसके सेवन से आपको फर्क दिखने लगेगा।

पालक

पालक के सेवन से भी मसल्स बनाने में मदद मिलती है। पालक के अलावा भी आप तमाम हरी सब्जियों को अपने डेली डाइट में शामिल कर सकते है। हरी सब्जियों में अमीनो एसिड पाया जाता है जो मसल्स को मजबूत बनाता है।

बादाम

फाइबर, प्रोटीन और विटामिन E से युक्त बादाम मसल्स बनाने के लिए एक्सरसाइज कर रहें लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होते है। इसके सेवन से शरीर वर्कआउट के लिए जल्दी रिपेयर होता है।

शकरकंद

शकरकंद के अंदर विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C और विटामिन D पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से आपकी मसल्स भी मजबूत होंगी।

नॉन वेज फूड

मछली और चिकन भी कसरत करने वालों के लिए सुपरफूड्स की इस सूची में शामिल है। वर्कआउट करने वाले लोग अगर नियमित अंतराल पर इसका सेवन करते हैं तो मसल्स बनाने में मदद मिलेगी।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

टीनएज में बच्चों का ऐसे रखें ध्यान