देश भर में फ्लू, इन्फ्लूएंजा और कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। इनकी वजह से बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है।
तीनों तरह के वायरस संक्रमण में बुखार, सिरदर्द, गले में दर्द और शरीर में दर्द के लक्षण दिखते हैं। इनका असर देर तक बना रहता है।
बदलते मौसम और वायरस के अटैक से बचने के लिए अपनी इम्युनिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी है, ताकि शरीर इकाा मुकाबला कर सके।
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दवाओं के बजाए आहार की मदद लें और अपनी डायट में ये सुपरफूड्स शामिल करें।
बादाम विटामिन ई, जिंक, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। ये इम्युनिटी बढ़ाने में काफी मददगार होते हैं।
इसमें मौजूद करक्यूमिन, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।
ग्रीन टी में एपिगैलोकैटेचिन गैलेट होता है, जो रोग से लड़ने वाला एंटीऑक्सीडेंट है। इसे पीने स्ट्रॉन्ग इम्यून सिस्टम मिल सकता है।
छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड प्रतिरक्षा प्रणाली के सुचारू कामकाज में सहायता करता है। इसमें कैल्शियम भी भरपूर होता है।