कमजोर लिवर को ताकतवर बनाने का सबसे आसान तरीका


By Sahil05, Feb 2024 12:57 PMnaidunia.com

कमजोर लिवर

हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग लिवर है और यह लगभग 500 काम शरीर के लिए करता है। लिवर के कमजोर होने का सबसे ज्यादा बुरा असर पाचन प्रक्रिया पर देखने को मिलता है।

डाइट को रखें हेल्दी

लिवर को सेहतमंद बनाना ज्यादा मुश्किल काम भी नहीं है। बशर्ते आपको खानपान की आदतों में बदलाव करना होगा और डाइट को हेल्दी बनाने की कोशिश करनी होगी।

लिवर के लिए सुपरफूड्स

स्वस्थ शरीर की कल्पना बगैर हेल्दी लिवर के नहीं की जा सकती है। लिवर को ताकतवर बनाने के लिए डाइट में कुछ सुपरफूड्स को जरूर शामिल कर लें।

हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

ब्रोकली, फूलगोभी और हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट का हिस्सा बना लें। इन सेहतमंद सब्जियों को खाने से लिवर को मजबूत बनाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

जैतून के तेल का सेवन करें

लिवर का ख्याल रखने के लिए जैतून तेल को भी हेल्दी माना जाता है। इसका सेवन करने से सेहत को कई अनेक फायदे भी मिलते हैं।

ग्रीन टी भी फायदेमंद

आमतौर पर लोगों को लगता है कि ग्रीन टी पीने से केवल वजन कम होता है। खैर, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह चाय लिवर की सूजन को कम करने में मददगार है।

खट्टे फल खाने के फायदे

कमजोर लिवर को ताकतवर बनाने के लिए खट्टे फल खाएं। इसके लिए अंगूर, संतरा जैसे फलों का सेवन आप कर सकते हैं, जो लिवर की चोट का खतरा कम कर देते हैं।

लहसुन भी खाएं

लिवर को डिटॉक्स करने के लिए लहसुन भी फायदेमंद होता है। इसका सेवन कई तरीके से करके आप लिवर का ध्यान रख सकते हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल, इन फलों का करें सेवन